उत्तराखंड के उत्तरकाशी में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। धराली गांव में आई आपदा ने भयंकर तबाही मचाई, लगभग पूरा गांव ही एक झटके में मिट्टी में मिल गया। घटना का रूह कंपा देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना के बाद मौसम खराब था और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशानी आ रही थी। धराली में मची तबाही का अंदाज़ा आप ISRO द्वारा जारी की गई तस्वीरों से आसानी से लगा सकते हैं।
5 अगस्त 2025 को धराली और हर्षिल गांवों में भारी बारिश के कारण विनाशकारी बाढ़ आई और फिर ऊपर से अचानक बड़ी मात्रा में पानी मलबे के साथ नीचे आया। अचानक आई इस बाढ़ ने घरों, इमारतों, पुलों, सड़कों को बहा दिया और कई लोगों की जान ले ली।
ISRO ने धराली में आई बाढ़ के बाद की और उससे पहले की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किस कदर वहां तबाही मची है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहले धराली के बीच से नदी बह रही है, अगल-बगल गांव बसा हुआ है, मकान, होटल आदि बने हुए हैं। लेकिन दूसरी तस्वीर में सब कुछ गायब है।
ISRO द्वारा शेयर की गई दूसरी और नई तस्वीर में गांव की जगह सिर्फ मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है। मकान, इमारतें सब गायब हैं। पहली तस्वीर में दिख रही नदी का रूप भयावह हो चुका है। ऐसा लग रहा है, जैसे यहां कोई गांव था ही नहीं! तस्वीर को शेयर करते हुए ISRO ने बताया कि धराली गांव में इमारतें कीचड़ या मलबे में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड सरकार ने आपदा को लेकर उठाए अहम कदम, हर स्तर पर लोगों को पहुंचाई राहत
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राहत-बचाव अभियान में लगे लोगों को अब तक केवल एक ही लाश बरामद हुई है। इस घटना में अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 49 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, भारतीय सेना ने ध्वस्त हो चुके मोबाइल नेटवर्क और संचार व्यवस्था को दोबारा स्थापित कर लिया है, जिससे लोग सेना की मदद से अपने परिजनों से बातचीत कर पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
7 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
12 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
14 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
14 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines