हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ-बद्रीनाथ के बाद अब इन पहाड़ी जिलों के लिए जारी हुआ IMD का अलर्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम और खराब हो सकता है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी-बारिश के बाद अब अन्य जिलों के लिए भी मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग की चेतवनी के बाद उत्तराखंड शासन और जिलों के प्रशासन ने भी अहतियात बरतना शुरू कर दिया है।

पहाड़ी जिलों में बारिश और ओले की आशंका

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 5 और 6 मई हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 7 मई को बादलों के आवाजाही के साथ मौसम शुष्क रहेगा। यानी बारिश नहीं होगी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1653964589716111361

इन इलाकों में रहेगा 0 डिग्री से नीचे पारा

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इन पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान सुबह 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है, जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ में बर्फबारी

बता दें कि केदारनाथ में बर्फबारी और बारिश के बीच गुरुवार को यात्रा फिर से शुरू की गई है। रुद्रप्रयाग एसपी ने बुधवार को एएनआई को बताया था कि मौसम के हालात को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा बुधवार को बद्रीनाथ में भी बर्फबारी शुरू हो गई।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें