Uttarakhand Weather News: बारिश और बाढ़ के कारण उत्तराखंड के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पहाड़ी राज्य के कई प्रमुख मार्ग मलबा आ जाने के बाद बंद हैं। वहीं रेलवे ट्रैक के नीचे से जमीन भी धंस गई है। सीएम धामी भी लगातार राज्य के हालातों की निगरानी कर रह हैं।
दर्जनों ट्रेनों प्रभावित, शासन ने किया ये इंतजाम
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से रेल यातायत प्रभावित हुआ है। हरिद्वार के टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे लाइन की जमीन खिसकने से रेल पटरियां टूट गई हैं। मनसा देवी पहाड़ी से आए मलबे के चलते रेलवे टनल के पास पटरियों पर भी मलबा आ गया है। दर्जनों ट्रेने प्रभावित हुईं।
एसपी जीआरपी अजय गणपति ने बताया है कि टिबडी फाटक 29/8 किमी पोल नंबर के पास मलबा आ गया था और ट्रैक का एक हिस्सा धंस गया था। मौके पर काम जारी है। हरिद्वार-देहरादून के बीच की टनल पर भी मलबा आया हुआ है, जहां टीमें पहुंच कर काम में जुट गई हैं। यात्रियों के लिए DM और DRM की ओर से बसें लगाई हैं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1678738103488458754
उत्तराखंड में जारी है रेड अलर्ट
उधर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। सीएम ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है, ताकि कहीं पर भी आपदा की स्थिति आए तो तत्काल सहायता की जाए।
इसके अलावा सभी विभाग भी अलर्ट रहेंगे। सीएम ने अपील की है कि मौसम की जानकारी के बाद ही यात्रा पर निकलें। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने कल राज्य के सभी क्षेत्रों की जानकारी मुझसे ली है और केंद्र की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1678735813608366080
गंगोत्री हाईवे पर फंसे हजारों लोग
इसके अलावा उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने बताया कि गंगोत्री यात्रा मार्ग पर गंगनानी समेत कई स्थानों पर करीब तीन हजार यात्री फंसे हुए हैं, जिनमें कांवड़ियों की संख्या ज्यादा हैं। गंगोत्री की यात्रा फिलहाल बाधित है। पुलिस जगह-जगह से यात्रियों को सुरक्षित निकाल रही है।
उत्तराखंड-यूपी की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines