हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चमोली में अचानक उफनी प्राणमती नदी, बादल फटने की फैली अफवाह

विज्ञापन

Uttarakhand Weather 2023: इस बार मानसूनी बारिश ने हिमालयी राज्यों में हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश से भूस्खलन, बादल फटने और नदियों का तेज बहाव आफत बनता जा रहा है। ताजा घटना चमोली जिले की है। यहां प्राणमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान अफवाह फैल गई कि बादल फटा है।

भारी से भारी बारिश हुई

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चमोली के जिला प्रशासन ने बताया है कि चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक बार फिर मौसम ने आफत खड़ी कर दी है। गुरुवार देर रात सोल घाटी में भारी से भारी बारिश हुई, जिसके बाद प्राणमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल गया। पानी आने से पिंडर नदी भी उफान पर आ गई।

घरों और खेतों को भारी नुसकान

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि नदी के उफान पर होने से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात थराली क्षेत्र में स्थानीय युवा, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन घरों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

अलर्ट को देखते हुए खाली कराया इलाका

चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि थराली में बादल नहीं फटा है, लेकिन प्राणमती नदी में पानी काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने उस क्षेत्र में पहले ही अलर्ट कर दिया था, लेकिन अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उत्तराखंड-यूपी की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola