Uttarakhand Weather 2023: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश अब जी का जंजाल बनती जा रही है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए, जिसके कारण 60 से अधिक लोग अपने घरों में फंस गए। एसडीआरएफ की ओर से बताया गया है कि टीम को मंगलवार देर रात तहसीलदार, काशीपुर से सूचना मिली थी कि उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निकाला गया है।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ बचाव दल की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए रात के अंधेरे में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। डूबे हुए घरों में फंसे करीब 60 लोगों को राफ्ट की मदद से बचाया गया और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1694169097532284953
उत्तराखंड में जारी है दो दिन का रेड अलर्ट
अधिकारियों ने यह भी कहा कि जलजमाव वाले क्षेत्र के निवासियों को पास के स्थानीय प्राइमरी स्कूल में ठहराया गया है। उत्तराखंड शासन की ओर से भारी बारिश के लिए जारी रेड अलर्ट के बीच जिलाधिकारियों से अपने-अपने जिलों में सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले मौसम और रास्तों की जानकारी कर लें।
कोटद्वार में बही कार
पौड़ी जिले के कोटद्वार में आज सुबह नदी में फंसी एक कार पानी के तेज बहाव में बह गयी। श्वेता चौबे ने एएनआई को बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार नदी की तेज धारा में बह गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सावधानी बरतने को कहा है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1694215899916669201
उत्तराखंड के ज्यादातर जिले प्रभावित
बता दें कि उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का हिस्सा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई। देहरादून भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने 22 अगस्त को उत्तराखंड में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
चमोली पुलिस की ओर से बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही पानी का बहाव काफी तेज है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
41 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines