Uttarakhand: तुर्की और सीरिया में आए शक्तिशाली भूकंप (Turkey Earthquakes) में हजारों लोगों की जान चली गई है। हर ओर कोहराम मच गया है। इसी बीच उत्तराखंड (Uttarakhand) के कोटद्वार (Kotdwar) जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे दिल दहल जाएगा।
कंपनी के काम से तुर्की गए कोटद्वार निवासी विजय कुमार (Vijay Kumar) का शव एक होटल के मलबे से मिला है। सूचना के बाद उनके परिवार में हाहाकार मच गया है। बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप आया था।
परिवार के साथ शोक में डूबा इलाका
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी विजय कुमार के निधन की सूचना पर उनका परिवार शोक में डूब गया है। उनका शव तुर्की के मालट्या इलाके में एक होटल के मलबे में पाया गया है। कोटद्वार में अब उनके परिवार में मां, पत्नी और 6 साल का बच्चे ही बचे हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1624425736185716738
22 जनवरी को गए थे तुर्की, 20 फरवरी को लौटना था
विजय कुमार के एक रिश्तेदार गौरव काला ने एएनआई को बताया कि हमें दूतावास से फोन आया था। वे लोग विजय की पहचान के लिए पुष्टि चाहते थे, इसलिए हमने उन्हें बाएं हाथ पर एक निशान के बारे में बताया। गौरव काला ने बताया कि विजय बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करते थे। 22 जनवरी को तुर्की गए थे, वहां से 20 फरवरी को उन्हें वापस लौटना था।
यह भी पढ़ेंः अब तक 28 हजार से ज्यादा मौतें, तुर्किये में मलबे से मिला एक भारतीय का शव
पहले मिला सामान और पासपोर्ट, अब निकला शव
गौरव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि विजय का सामान और पासपोर्ट मिल गया है, लेकिन शव नहीं मिला है। इस खबर के बाद हम लोग उनकी सलामती की दुआएं कर र हे थे कि वह कैसे भी बच जाएं। गौरव ने बताया कि करीब एक महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया था। अब गौरव भी तुर्की में आए भूकंप में जांच गंवा चुके हैं। परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
55 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
11 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines