Rishabh Pant: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को प्राइवेट वार्ड से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। इस दौरान ऋषभ ने उनकी जान बचाने वाले दोनों स्थानीय नौजवानों से मुलाकात की।
बता दें कि हाईवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पंत की कार में आग लग गई थी। हादसे में ऋषभ को गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है।
ऋषभ के लिए मसीहा बने थे ये लोग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रजत और निशु नाम के दोनों युवक हादसे के बाद पहली बार सोमवार को अस्पताल में ऋषभ पंत से मिलने के लिए गए। बताया गया है कि हादसे के वक्त दोनों स्थानीय युवक मौके पर थे। दोनों ने ऋषभ को मर्सिडीज से बाहर खींचा था। बाद में बस चालक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था कर पुलिस को बुलाया।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रजत और निशु को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि हादसे में घायल शख्स भारतीय टीम के क्रिकेटर है। बता दें कि हाल ही में ऋषभ पंत को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। प्राइवेट वार्ड ने उनकी पहली तस्वीर सामने आई है।
एक हाथ पर बंधी पट्टी दिखाई दी
तस्वीर में देखा जा सकता है कि पंत के एक हाथ में ड्रिप के साथ पट्टी बंधी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पंत को लगी कई चोटों की पुष्टि करते हुए पहले ही बयान जारी किया था कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
इसके अलावा भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20 मैच से पहले पंत को शुभकामनाएं भेजी हैं। बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ और बाकी सभी का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस हादसे के कारण पंत के कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
उन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
4 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
7 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
8 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
11 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines