हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में बचे यूपी के मंत्री, तूफान के बीच एम्स ऋषिकेश में उतारा

Rishikesh AIIMS Helicopter Emergency Landing: उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में बना हेलीपैड आपात स्थिति वरदान साबित हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में मौसम काफी खराब हो गया था। तेज आंधी और बारिश के बीच इस हेलीपैड पर एक साथ 4 हेलिकॉप्टरों ने इमरजेंसी लैंडिंग की। एक हेलिकॉप्टर में यूपी के मंत्री सवार थे।

विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स में इमरजेंसी लैंडिंग

Uttarakhand News: (अमित रतूड़ी, ऋषिकेश) उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र से हेली रेस्क्यू के जरिए आने वाले मरीजों के लिए एम्स ऋषिकेश में बनाया गया हेलीपैड आपात स्थिति में वरदान साबित हो रहा है। बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। तूफान और बारिश के बीच बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहे 4 हेलिकॉप्टरों को एक साथ एम्स ऋषिकेश में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इनमें एक हेलिकॉप्टर में उत्तर प्रदेश के मंत्री सवार थे।

मौसम साफ हो जाने के बाद इनमें बैठे यात्रियों ने फिर से सहस्त्रधारा देहरादून के लिए उड़ान भरी। जबकि यूपी के मंत्री सड़क मार्ग से रवाना हुए। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश सिंह भी बदरीनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए आगे रवाना हुए। जबकि तीन अन्य हेलीकाप्टरों के यात्री मौसम सामान्य होने के बाद हवाई मार्ग से आगे गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:60 की स्पीड से तूफान आएगा, भारी बारिश की चेतावनी; UP-बिहार में मानसून को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी

बताया जा रहा है कि मंत्री के साथ उनके परिजन भी थे। वहीं, विभाग की ओर से बुधवार शाम को मौसम खराब होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। विभाग ने कहा था कि बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक सवा 3 बजे के आसपास मौसम में बदलाव हो गया। देखते ही देखते तेज हवाओं ने तूफान का रूप ले लिया। जिसके कारण केदारनाथ से आ रहे हेलिकॉप्टरों को अपना रास्ता बदलना पड़ा।

विज्ञापन

मौसम खराब होने के बाद एक के बाद एक चार हेलिकॉप्टरों ने इमरजेंसी लैंडिंग की। यात्रियों के हाथ-पैर फूले हुए थे। लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद सबने राहत की सांस ली। देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड पर मौसम काफी खराब होने की सूचना पायलटों को मिली थी। जिसके बाद इनको एम्स लाया गया।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola