Uttarakhand Rains: उत्तराखंड़ में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई जिलों में लैंडस्लाइड ने भारी नुकसान पहुंचाया। सड़कें टूट गई हैं गांव से संपर्क टूट गए हैं। चमोली जिले के बन गांव को जोड़ने वाली सड़क बारिश के कारण कई जगहों से बह गई हैं। ऐसे में जब 29 साल की किरण देवी को लेबर पेन हुआ तो गांव के लोगों ने उन्हें कुर्सी पर बिठाकर नजदीकी हेल्थ सेंटर पहुंचाया।
एकाएक किरण देवी को पीड़ा होने लगी तो पुरुषों के एक समूह ने उन्हें प्लास्टिक की कुर्सी पर बिठाया और घाटियों और पहाड़ के बीच से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। किरण ने गुरुवार देर रात एक बच्चे को जन्म दिया। यात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र गांव से लगभग 30 किमी दूर
स्थानीय निवासी खिलाफ सिंह ने कहा- देवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हमारे गांव से लगभग 30 किमी दूर है, लेकिन पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण हमारे पास कोई सड़क नहीं है। 3 किमी से अधिक की दूरी को पार करना अब लगभग असंभव हो गया है। किरण को ले जा रहे लोगों को दो स्थानों के बीच रखे पाइपों और पेड़ के तनों पर खुद को और अपने भार को संतुलित करते हुए नीचे से बह रही नदी के साथ एक गहरी खाई को पार करना पड़ा। हमारे पास क्या विकल्प है? सिंह ने कहा कि गांव ने पिछले 55 वर्षों में इस पैमाने पर विनाश नहीं देखा है। चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि शुक्र है कि किरण और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
10 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
59 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines