Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विकास परिषद की पहल पर कुमाऊं मण्डल विकास निगम ने कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए 5 दिन का टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में भगवान शिव के दो अन्य धाम आदि कैलाश एवं ऊँ पर्वत के दर्शन भी शामिल हैं। इस पैकेज में यात्रियों के पहले 5 सदस्यीय ग्रुप ने आज गुरुवार को कैलाश पर्वत के दर्शन किए। यात्रियों के ग्रुप को बीते बुधवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पिथौरागढ़ के गूंजी नामक स्थान पर पहुंचाया गया। गुरुवार को सभी यात्रियों को सड़क मार्ग द्वारा ओल्ड लिपुलेख से ॐ पर्वत और कैलाश पर्वत के दर्शन कराये गए।
5 दिन का पैकेज
उत्तराखण्ड सरकार ने ये पैकेज 5 दिनों के लिए निकाला है। पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को कैलाश पर्वत के दर्शन कराए गए। यात्रियों के 5 सदस्यीय दल ने पिथौरागढ़ की 18 हजार फीट ऊंची लिपुलेख पहाड़ियों से किए दर्शन। पहले कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं को अब तिब्बत जाना पड़ता था, इसके बाद अब वहां जाने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर सस्ते में कीजिए इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन! IRCTC लाया ये खास ऑफर
ऊँ पर्वत के भी होंगे दर्शन
इसके लिए केन्द्र सरकार की पर्मिशन लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने यात्रा के सफल संचालन के लिए कमर कस ली है। गुरुवार को सभी यात्रियों को सड़क मार्ग द्वारा ओल्ड लिपुलेख से ॐ पर्वत और कैलाश पर्वत के दर्शन कराये गए। कल इन सभी यात्रियों को जौलिकांग से आदि कैलाश के दर्शन कराए जाएंगे, इसके बाद गूंजी में आराम के लिए रुका जाएगा। अगली सुबह 5 अक्टूबर को सभी यात्रियों को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ वापस लाया जाएगा।
कोरोना काल के बाद से बंद थी यात्रा
कोरोना काल से पहले तक केन्द्र सरकार कुमाऊं मंडल विकास निगम के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा कराती थी। तब शिव भक्त लिपुपास से पैदल यात्रा कर चीन बार्डर पार कर कैलाश मानसरोवर के दर्शन होते थे। कोरोना काल के बाद से यह यात्रा बंद थी। वहीं, दूसरी ओर भारत चीन विवाद के कारण अभी तक चीन सरकार ने भारत सरकार को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अपनी सहमति नहीं दी है। लंबे समय से शिव भक्त कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने को आतुर थे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने भारत की भूमि से ही श्रद्धालुओं को पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन कराने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें: IRCTC ने निकाला एक और धमाकेदार ऑफर! कम खर्चे में घूम आइए श्रीलंका, देने होंगे सिर्फ इतने रुपये
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
14 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
16 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
17 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
23 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines