Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे परियोजना में करंट से 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य लोगों को एम्स ऋषिकेश समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश और चमोली में पहुंच कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अलकनंदा चमोली हादसे में जान गंवाने वाले तीन होम गार्ड जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।
एम्स ऋषिकेश में घायलों का चल रहा इलाज
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक है कि इतने सारे परिवारों को अचानक ऐसी त्रासदी का सामना करना पड़ा। कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवारों को इक क्षति को सहने की शक्ति मिले। उन्होंने कहा कि घायलों में से 6 को एम्स ऋषिकेश शिफ्ट किया गया और मैं कल शाम उनसे मिला।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1681881418060922881
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सीएम ने कहा कि इनका इलाज अच्छे से चल रहा है। यहां भर्ती लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है और फिर उन्हें भी एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट किया जाएगा। सीएम बोले कि मैंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों को सजा दी जाएगी। इस घटना पर पीएम मोदी ने संज्ञान लिया है। पीएम और गृह मंत्री ने हर संभव मदद और मुआवजा देने को कहा है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1681883547672653827
चमोली पहुंचे सीएम धामी
बता दें कि चमोली में बुधवार को अलकनंदा के तट पर नमामि गंगे परियोजना में करंट लगने के बाद इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। यहां सीएम पीड़ित परिवारों से भी सीएम ने मिलकर सांत्वना दी।
पूरे राज्य में होगा सुरक्षा ऑडिट
चमोली में अलकनंदा के तट पर नमामि गंगे एसटीपी में बिजली के झटके के कारण हुई दुर्घटना के बाद उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी सीवेज उपचार संयंत्रों और पेयजल पंपिंग स्टेशनों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया है। सचिव पेयजल अरविंद सिंह हयांकी ने एएनआई को बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
40 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
58 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines