Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Govt) की ओर से नई साल के जश्न को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य में पर्यटकों की मांग को देखते हुए 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक शराब की दुकानें (Liquor Shop) 24 घंटे खुली रहेंगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है।
इन दिनों खुलेंगी दुकानें
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्य सरकार ने पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के मद्देनजर 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक 24 घंटे शराब की दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं।
सरकारी आदेश के मुताबिक चार दिन कर राज्य में शराब की दुकानों को 24 घंटे के लिए खोला जाएगा, क्योंकि नए साल पर जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक राज्य में पहुचेंगे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1608619924410486784
बड़ी तादाद में पर्यटकों के पहुंचे की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में अलग-अलग हिल स्टेशनों समेत अधिकांश पर्यटन स्थलों पर नए साल 2023 के जश्न के लिए भारी संख्या में आने वाले पर्यटकों की संभावना को देखते हुए शासन की ओर से यह फैसला लिया गया है।
अपर सचिव (पर्यटन) सी रविशंकर की ओर से जारी आदेश के अनुसार शराब की दुकानों को ज्यादा से ज्यादा समय खोलने से पर्यटकों को आसानी से शराब उपलब्ध कराई जा सके। बता दें कि इस दौरान राज्य में सभी हिलस्टेशनों पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और चाय की दुकानें भी 24 घंटे खुली रहेंगी।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
8 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
8 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
14 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
21 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
22 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines