Uttarakhand Flood Update: बारिश के कारण उत्तराखंड बेहाल है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के मैदानी इलाकों में नदियां का बहाव अब तूफानी हो चुका है। ताजा जानकारी के अनुसार, कोटद्वार में एक पुल का बड़ा हिस्सा नदी में ढह गया है। बताया गया है कि पुल गिरने के कारण दो राहगीर भी हादसे का शिकार हुए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड के कोटद्वार में गुरुवार सुबह मालन नदी पर बने पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इसके कारण कोटद्वार से भाभर क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बताया गया है कि इस पुल से गुजर रहे दो लोग भी हादसे का शिकार हुए हैं। फिलहाल प्रशासन ने पुल पर आवाजाही बंद कर दी है।
ग्रामीणों की लिए की जा रही है वैकल्पिक व्यवस्था
कोटद्वार के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशासन पुल ढहने के कारणों की जांच में जुट गया है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देखी जा रही है। हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
दूसरी ओर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित सचिवालय के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में अत्यधिक वर्षा के बाद की स्थिति और आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की।
सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
सीएम धामी ने स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। सीएम धामी ने कहा कि सुनिश्चित किया जाए, प्रभावितों को भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी उपलब्धता हो।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य में बाढ़ बहुत ज्यादा है। घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन और हम सभी यहां हैं। हम देख रहे हैं कि लोगों को भोजन और अन्य जरूरी सामान मिले और उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। बारिश रुकते ही पानी कम हो जाएगा। उसके बाद, बिजली आपूर्ति, पानी और सड़कों को हुए अन्य नुकसान की भरपाई हो जाएगी।
संबंधित खबरें
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 mins ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
17 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
18 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines