Uttarakhand Flood Situation: इस बार मानसून में सबसे ज्यादा पहाड़ी राज्य बेहाल हैं। हिमाचल में भारी बारिश से तबाही का मंजर सभी ने देखा है। उत्तराखंड में भी लगातार बारिश जारी है। गंगा, यमुना, अलकनंदा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। सीधे तौर पर कहें तो उत्तराखंड भी मानसून का कहर झेल रहा है।
उत्तराखंड पुलिस ने जारी की ये चेतावनी
उत्तराखंड पुलिस की ओर से राज्य में मौसम के हालातों को देखते हुए लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश के कारण ब्यूंग गाड, तरसाली, फाटा, बांसवाड़ा और तिलवाड़ा जैसे कई स्थानों पर बोल्डर गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। रास्तों की जानकारी के बाद ही घर से निकलें।
उफान पर भागीरथी नदी
बारिश के कारण पहाड़ों से बहने वाली नदियां भी अपने पूरे उफान पर हैं। उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के स्यूणा गांव के ग्रामीण सड़कों और पुलों की कमी के कारण अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती भागीरथी नदी को ट्रॉली से लेकर पार करते हैं। यह ट्रॉली गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गंगोरी के पास लगी है।
लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाएं
उधर, बारिश के कारण उत्तराखंड के कई जिलों में भारी भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। उत्तरकाशी में भूस्खलन के कारण मलबे से भरी सड़क को पार करने की कोशिश में एक टेम्पो पलट गया। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झर-झार गाड़ के पास ठप हो गया है। हाईवे को साफ करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
गंगोत्री हाईवे पूरी तरह से ठप
उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बार फिर गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग ठप हो गए हैं। मनेरी भाली बांध के पास मलबा आने से गंगोत्री राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। जिला प्रशासन की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं।
उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के लिए अभी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुमाऊं के लिए ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
14 mins agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
1 hr agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
21 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
23 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines