Uttarakhand Flood Situation: इस बार बारिश ने पहाड़ी राज्यों में भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली और कुल्लू के हालात सभी ने देखे थे। अब ऐसी ही नजारा उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दिखने लगा है। यहां लगातार हो रही बारिश के कारण कई मकान और रास्ते बह गए हैं। इतनी ही नहीं पिछले कई दिनों से यहां बिजली भी कटी हुई है।
पहाड़ों पर फसलें पूरी तरह बर्बाद
उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अभिषेक रोहिला ने मानसून की भारी बारिश पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात की। उन्होंने कहा कि लगातार मूसलाधार बारिश ने उत्तरकाशी जिले के कई इलाकों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। जिले के पुरोला, बड़कोट और डुंडा में 50 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। 50 से ज्यादा सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। 40 गांवों में बिजली आपूर्ति भी ठप है। इतनी ही नहीं, बड़ी संख्या में खेती भी बर्बाद हो गई है।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रोहिला।
आवासीय स्कूल में घुसा पानी, बच्चों को निकाला
एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार को भारी बारिश के कारण एक आवासीय विद्यालय में पानी भर जाने के बाद स्कूल को खाली कराना पड़ा। इससे पहले गुरुवार आधी रात को उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन की ओर से एसडीआरएफ को गंगनानी के पास मलबा गिरने से कस्तूरबा इंटर कॉलेज में छात्रों के फंसे होने की सूचना दी गई थी।
150 छात्रों का किया रेस्क्यू
इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने 150 छात्रों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के होटलों, दुकानों और आसपास के घरों के लोगों को संभावित खतरे के कारण तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। ताकि कोई जनहानि न हो।
यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद
उत्तरकाशी प्रशासन के मुताबिक, छटांगा समेत कई जगहों पर हाईवे बंद है। स्थिति का जायजा लेने के लिए तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। उत्तरकाशी के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि बड़कोट क्षेत्र में गंगनानी के पास भारी बारिश के कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर काफी मलबा और पत्थर आ गए हैं।
उत्तरकाशी की एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आराकोट बाजार के पास भारी भूस्खलन के कारण आराकोट-हिमाचल प्रदेश मार्ग अवरुद्ध हो गया। एसपी ने मानसून अलर्ट को देखते हुए लोगों से गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा फिलहाल स्थगित करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
59 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines