Uttarakhand CM Dhami Signed Rs 10000 Crore Investment MoUs: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। यहां सीएम धामी ने विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की। चेन्नई रोड शो के दौरान सीएम धामी की मौजूदगी में राज्य सरकार ने विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 10150 करोड़ के इनवेस्टमेंट MoU साइन किया है। इस करोड शो में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सौरभ बहुगुणा भी शामिल हुए। सीएम धामी ने इस रोड शो में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए हिस्सा लिया। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट इस साल 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में होने वाला है।
सीएम धामी की मौजूदगी में जिन उद्योग समूहों के साथ इनवेस्टमेंट MoU साइन हुए हैं, उसमें हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर सहित कई क्षेत्र के उद्योग शामिल हैं।
रोड शो में साइन हुए 10 हजार करोड़ के MoU
चेन्नई में हुए रोड शो के पहले सत्र में हुए में स्टार्टअप एंड इक्यूवेटर हेतु जुलाई वेंचर्स के साथ 1000 करोड़ का, हेल्थ केयर सेक्टर में निवेश के लिए क्षणा ग्रुप के साथ 1000 करोड़ का, उच्च शिक्षा में निवेश के लिए SRM यूनिवर्सिटी के साथ 600 करोड़ का, हेलीपोर्ट औ ऊर्जा क्षेत्र में रिफेक्स ग्रुप के साथ 500 करोड़ का, एरोमा पार्क हेतु ईन्फ्ला मोवी ग्रुप के साथ 250 करोड़ और टूरिज्म सेक्टर में निवेश के लिए मिलटेक्स ग्रुप के साथ 100 करोड़ का MoU साइन किया गया। वहीं रोड शो के दूसरे सत्र में सर्वोदय ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के लिए 1 हजार करोड़ का, अपोलो हॉस्पिटल 500 करोड़ का, क्राफ्ट स्मिथ इंडिया 1 हजार करोड़ का, इंफिनिटी ग्लोबल 4 हजार करोड़ का और TPMI के साथ 200 करोड़ रुपए का MoU साइन हुआ है।
यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी से दिलवाऊंगा मकान और पैसे…कहकर विश्वास में लिया और डेढ़ साल के बच्चे को उठा ले गया
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का न्योता
रोड शो के दौरान सीएम धामी ने विभिन्न समूहों के निवेशकों को देहरादून में 8 और 9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने कहा कि तमिलनाडु और उत्तराखंड का आध्यात्मिक रूप से संबंध है। तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तराखण्ड में श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग विद्यमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
10 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
13 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
14 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
16 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines