Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम धामी ने 8275.51 करोड़ रुपये के 122 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्य सेवक सदन में डिजिटली पर किया। इसमें से 1048.15 करोड़ रुपये के 11 विभागों की योजनाओं का लोकार्पण और 7227.36 करोड़ रुपये के 15 विभागों की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान सचिव ऊर्जा एवं एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी की तरफ से सीएम धामी को 5 करोड़ का लाभांश का चेक दिया गया। इसके अलावा सीएम धामी ने भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के जरिए रजिस्टर्ड लेबर्स को टूल किट बांटे।
सीएम धामी का संबोधन
इस मौके पर सीएम धामी ने ऊर्जा विभाग की 2027 करोड़ की प्रीपेड मीटर योजना का भी शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम धामी ने राज्य सरकार की लक्ष्य ही उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ प्रदेश बनाना है। अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। हमारी विकास नीति का बेहतरीन उदाहरण आज का यह कार्यक्रम है। आज इस प्रोग्राम में राज्य सरकार द्वारा 8000 करोड़ रुपये से भी अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि यह सभी विकास कार्य उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ प्रदेश बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: लड़की देखने जा रहे थे, सड़क पर बिखरी लाशें, खून से सनी कार; 7 लोगों की जान लेने वाले हादसे की असली वजह आई सामने
उत्तराखंड का विकास तय
इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि आज के इस प्रोग्राम में पानी, स्वास्थ्य, आवास, ग्राम्य, सड़क और सिंचाई से जुड़े करोड़ों के विकास कार्यों से उत्तराखंड का वर्तमान और भविष्य बेहतर होगा। इसके अलावा राज्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम, बड़े शिक्षण संस्थान, बड़े पॉलिटेक्निक कॉलेज, डेयरी, पर्यटन और ऊर्जा से करोड़ों रुपये के विकास कार्य उत्तराखंड को सक्षम, आत्मनिर्भर और मजबूत बनाएंगे।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
12 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines