Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) के चारों तीर्थों के कपाट खुलने की तारीखें तय हो गई हैं। गुरुवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (Badrinath Kedarnath Temple Committee) की ओर से बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीखों का ऐलान किया गया था। वहीं शुक्रवार को समिति की ओर से केदारनाथ, गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री (Yamunotri) के कपाट खुलने की तारिखों का भी घोषणा कर दी गई।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बताया गया है कि केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे।
बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे
जानकारी के मुताबिक मंदिर समिति की ओर से गुरुवार को बताया गया था कि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। यहां होने वाली प्रसिद्ध ‘गाडू घड़ा कलश यात्रा’ 12 अप्रैल से शुरू होगी। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बताया गया था कि मंदिर कपाट 27 अप्रैल को सुबह करीब सात बजे खोले जाएंगे।
बसंत पंचमी के मौके पर तय होती हैं तारीखें
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से कहा गया है कि नरेंद्र नगर के शाही दरबार में मनाई जाने वाली ‘बसंत पंचमी’ के मौके पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीखें काफी अध्ययन के बाद तय की गई हैं। इसे ‘पंचांग गणना’ भी कहा जाता है। समिति ने कहा कि पूरे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ पटों को खोला जाएगा।
बैठक में ये खास लोग रहते हैं मौजूद
शाही टिहरी परिवार के कई लोग, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘बसंत पंचमी’ के उत्सव के लिए उपस्थित थे। अलकनंदा नदी के किनारे चमोली जिले में गढ़वाल पहाड़ी की पटरियों पर स्थित बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में बंद किए जाते हैं।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
13 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines