Uttarakhand News : उत्तराखंड में अब बाहरी लोग कृषि जमीन खरीद सकेंगे और किसान उन्हें अपनी जमीन नहीं बच सकेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार की कैबिनेट ने सख्त संशोधित भूमि कानून प्रस्ताव को मंजूरी दी। अब इस प्रस्ताव को विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा। नए कानून के तहत हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में लोग बागवानी और कृषि भूमि नहीं खरीद सकेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने जमीन खरीदने के लिए हलफनामा दाखिल करने, इसकी अनुमति देने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों की शक्तियों को प्रतिबंधित करने और 2018 में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार द्वारा लागू किए गए प्रावधानों को खत्म करने को भी मंजूरी दी। इस बजट सत्र में संशोधित भूमि कानून को पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : UCC: लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सरकार 6 सप्ताह में दे जवाब, उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश; जानें मामला
बजट सत्र शुरू होने से पहले हुई धामी कैबिनेट की बैठक
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में नए संशोधित भूमि कानून के प्रस्ताव को अनुमति मिली। इसे लेकर अधिकारियों ने बताया कि नए भूमि कानून के तहत हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों को छोड़कर राज्य के बाहरी लोग उत्तराखंड के 11 जिलों में कृषि और बागवानी जमीन नहीं खरीद सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Khanpur Firing Case : राजा को जेल तो MLA उमेश कुमार को मिली जमानत, चैंपियन के हथियार लाइसेंस रद्द
नए कानून में ये रहेंगे प्रावधान
अधिकारियों ने बताया कि नए कानून के तहत बाहरी लोगों को जमीन खरीदने के लिए शपथ पत्र देना पड़ेगा, ताकि धोखाधड़ी मामलों को रोका जा सके। अब जिला मजिस्ट्रेट के पास जमीन खरीद की अनुमति देने की शक्ति नहीं रहेगी। यह प्रक्रिया सरकार द्वारा बनाए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। साथ ही पुष्कर धामी की कैबिनेट ने नए कानून के लिए 2018 में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार द्वारा लागू किए गए सभी प्रावधानों को रद्द कर दिए।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines