Uttarakhand News in Hindi: देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गुजरात के मोरबी हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने एक ऑडिट कराया गया है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक राज्य के पांच जोन में कराए गए सेफ्टी ऑडिट में 36 पुल यातायात के लिए खराब स्थिति में पाए गए हैं।
इतने पुलों का कराया गया है ऑडिट
उत्तराखंड के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने राज्य के 3262 में से 2618 पुलों की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रधान सचिव आरके सुधांशु ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सरकार को सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट मिल चुकी है। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा ब्रिज बैंक स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि नए पुलों का निर्माण किया जा सके।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1594932773973741568
विभाग ने सरकार को भेजी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को तीन सप्ताह में यह ऑडिट रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया था। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि किसी भी प्रकार का हादसा होने से पहले इन जर्जर पुलों को नए पुलों में बदल दिया जाए। बता दें कि गुजरात में मोरबी सस्पेंशन ब्रिज गिरने के बाद 3 नवंबर को जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सुरक्षा ऑडिट किया गया था।
गुजरात के मोरबी में 135 लोगों की हुई थी मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी शहर में केबल पुल के ढहने से 135 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ भारतीय तट रक्षक, भारतीय नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को राहत एवं बचाव कार्य में शामिल किया गया था। यह पुल 143 साल पुराना था। इसके अलावा इसी साल जुलाई में भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर नारकोटा इलाके में एक निर्माणाधीन पुल भी गिर गया था।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
48 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
15 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
17 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines