Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह (तड़के) भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 नापी गई है। इससे पहले बुधवार को लद्दाख में भी 3.5 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था। हालांकि इससे कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी।
जमीन से 5 KM नीचे था केंद्र
जानकारी के मुताबिक नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप गुरुवार को सुबह 5:40 बजे आया। इसका केंद्र उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। सरकारी एजेंसियों के अनुसार भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
और पढ़िए – Earthquake Explainer: भारत में आ सकता है तुर्की जैसा विनाशकारी भूकंप! जानें- कब और कहां?
https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1643774348925468673
अंडमान-निकोबार में भी महसूस हुए झटके
जानकारी के मुताहिक इससे पहले 1 अप्रैल को अंडमान-निकोबार में भी धरती कांपी थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के काफी बड़े हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 नापी गई थी। यहां 1 अप्रैल की रात 11 बजकर 56 मिनट पर भूकंप आया था।
और पढ़िए – लद्दाख में 3.5 तीव्रता से आया भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
लद्दाख में भी आया था भूकंप
बता दें कि लद्दाख में भी बुधवार शाम को भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। भूकंप के झटके शाम 6:54 बजे महसूस हुए। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। यहां किसी के हताहत होने या नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों को अलर्ट किया गया है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
6 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
10 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
12 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
16 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
17 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines