Kannauj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले के रहने वाले दो श्रमिकों की सोमवार रात जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां में हत्या कर दी गई। मंगलवार को जब यह सूचना श्रमिकों के गांव पहुंची तो हाहाकार मच गया। बता दें कि आतंकियों ने ग्रेनेड हमले और अंधाधुंध गोलियां बरसा कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया था। परिवार वाले और जिला प्रशासन अब दोनों के शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
बाग में लगे टिनशेड में सो रहे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक राम सागर वर्मा (50) और मनीष वर्मा (40) कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुर्वा के रहने वाले थे। परिवार वालों ने बताया कि राम सागर वर्मा करीब 15 वर्षों से वहां बगीचों की रखवाली का काम करता था। मनीष को भी नौकरी दिलाने के लिए वह अपने साथ ले गया था। 28 अगस्त को दोनों जम्मू कश्मीर के शोपियां पहुंचे थे। सोमवार रात दोनों बगीचे में ही एक टीनशेड के अंदर सो रहे थे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1582258009287249920
ग्रेनेड फेंकने के बाद बरसाईं गोलियां
शोपियां प्रशासन और पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने रात में हमला कर दिया। आतंकियों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमले में राम सागर वर्मा और मनीष वर्मा की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को कन्नौज में दोनों के परिवारों को जिला प्रसासन की ओर से यह जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही उनके होश उड़ गए। राम सागर की पत्नी गश खाकर वहीं गिर पड़ी। परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया।
शवों को गांव लाने की हो रही तैयारी
उन्नाव के जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल की ओर से बताया गया है कि यहां के कुछ और ग्रामीण भी जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करते हैं। उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है। साथ ही राम सागर और मनीष के शवों को कन्नौज लाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1582238376081575936
सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैः डिप्टी सीएम
वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारी सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। हम पीड़ित परिवार की मदद करेंगे। आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का काम किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines