Vrindavan News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन (Vrindavan) स्थित बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। समय रहते पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने लोगों की जान बचा ली। रविवार को बेतहाशा भीड़ होने के कारण कई लोग लोग दबकर घायल हो गए। कई लोगों का दम फूल गया। घायलों को भर्ती कराया गया है। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ के कारण यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है।
मंदिर पट खुलते ही पहुंची भीड़
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह मंदिर के पट खुलने के साथ ही बेतहाशा भीड़ पहुंच गई। छटीकरा मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक गली में खचाखच लोग भरे हुए थे। भीड़ के दबाव में कानपुर निवासी शोभा दीक्षित (75), सुभाष चंद्र (70), रेनू शर्मा, देवांशी (57) और पुनता शर्मा (33) घायल हो गए। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस वालों ने सभी को भीड़ से बाहर निकाला।
वीकेंड पर आती है बेतहाशा भीड़
सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इनके अलावा मौके पर और भी कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बारे में मथुरा के एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर हुए हादसे के बाद रोक-रोककर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की व्यवस्था है, लेकिन वीकेंड होने के कारण वृंदावन में ज्यादा लोग पहुंचते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर पहुंचे असंख्य लोग
बता दें कि आज यानी सोमवार को भी वृंदावन में भारी भीड़ है। पंचांग के मुताबिक आज कार्तिक पूर्णिमा है। इसलिए वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ पहुंची है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से मंदिर परिसर के बाहर मौजूद भीड़ के फोटो जारी किए गए हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines