Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-126 का बताया जा रहा है। दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से ऐसे स्टंट किए गए कि देखने वालों की भी रूह कांप गई।
इतना ही नहीं गाड़ी सवारों और अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाला गया। बहरहाल ये वीडिया (Viral Video) अब सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – Noida पुलिस हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी फिर गिरफ्तार, ऐसे चकमा देकर हुआ था फरार
सेक्टर-126 का बताया गया है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो पुराना बताया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह अब वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने सेक्टर-126 में अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ियों से स्टंट दिखाए। 13 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां काफी तेज रफ्तार में आ रही हैं।
और पढ़िए – ITO चौराहे पर चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
ब्रेक लगाकर गाड़ियों का किया स्लाइड
तभी आगे वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी ब्रेक लगाने के बाद स्लाइड करती है। इसके बाद पीछे आ रही दूसरी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी स्पीड में स्लाइड करती है। वीडियो काफी खतरनाक है। अब वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी खूब हुए हैं स्टंट
बता दें नोएडा और गाजियाबाद में पिछले दिनों काफी स्टंटबाजी की खबरें सामने आई हैं। गाजियाबाद में कुछ समय पहले कार के रूफ पर पटाखे रखकर चलाए थे। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर भी कई बार स्टंट की घटनाएं सामने आई हैं। इतना ही नहीं नोएडा में कार के बोनट पर बैठी लड़की का भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines