Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन (Kanpur Central Railway Station) पर एक निर्माण कार्य के लिए चल रही खुदाई के दौरान तीन पत्थर मिले हैं। पत्थरों की आकृति को देखकर लोगों का तांता लग गया।
सूचना पर रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि इन पत्थरों से नाग-नागिन का जोड़ा लिपटा हुआ था, लेकिन फिर वह जमीन में ही चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एफओबी और एस्केलेटर का चल रहा है काम
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर थाने के पास एस्केलेटर और फुट ओवर ब्रिज बनाने का काम करीब एक साल से चल रहा है। सोमवार को एस्केलेटर का बेस बनाने के लिए यहां खुदाई का काम शुरू हुआ था। मंगलवार को भी यह काम जारी था कि तभी एक स्थान पर मलबा हटते ही लोगों के होश उड़ गए। यहां एक जैसी आकृति के तीन पत्थर निकले। तीनों पत्थरों की आकृति को देख लोगों ने कहा कि यह शिवलिंग हैं।
आग की तरह फैल गई खबर
धीरे-धीरे यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए। काम करने वाले लोगों का कहना है कि जब यह पत्थर दिखे तो उनसे नाग-नागिन का एक जोड़ा भी लिपटा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया है कि यह ब्रिटिश काल में स्थापित किए शिवलिंग हैं। जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी, इंजीनियर और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को बुलाएंगे
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच कराए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा यहां मिले इन पत्थरों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में नाग-नागिन दिखाई नहीं दे रहे हैं। जबकि तीनों पत्थर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines