Viral Video: एक युवक को अपनी प्रेमिका के घर जाना भारी पड़ गया। इसके बाद वहां पकड़े जाने पर उसके साथ जो हुआ, उसका वीडियो वायरल होना अब प्रेमिका के घर वालों पर उल्टा भारी पड़ गया है। मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले का है। एक युवक की पिटाई का ऐसा वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएंगे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
अपनी रिश्तेदारी में आया था, प्रेमिका के घर पहुंच गया
जानकारी के मुताबिक संभल के धनारी क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर में एक युवक रहता है। उसकी रजपुरा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। बताया गया है कि वह चार नवंबर को कुछ लोगों के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया था। यहां पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसका काफी वर्षों से प्रेम प्रसंग है। मौका देखकर वह प्रेमिका के घर मिलने चला गया। बताया जा रहा है कि दोनों अकेले थे। तभी घर लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया।
पशु वाले खूंटे से बांधे पैर, फिर पीटा
इसके बाद बौखलाए घरवाले उसे पशुओं के लिए बने स्थान पर ले गए और खूंटे से बांध किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के घरवाले उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो में एक लड़की भी उसे चप्पलों से मारती हुई दिखाई दे रही हैं। इसमें सुना जा सकता है कि लड़की के घर वाले युवक से किसके साथ आने की बात पूछ रहे हैं। काफी देर तक युवक की पिटाई लगाई गई। इसी दौरान वहां खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से युवक का वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद युवक पहुंचा थाने
मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि वायरल वीडियो की जानकारी जब युवक को हुई तो वह थाना पहुंच गया। उसने प्रेमिका के घरवालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्द किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर पर श्यौराज सिंह, चरण सिंह और होरीलाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
21 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines