Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) के सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल (Gardens Galleria mall) के एक रेस्ट्रो-बार में गुरुवार रात कथित तौर पर शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दो गुटों के बाद कहासुनी के बाद मारपीट
वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में हुई। सामने आया है कि दो गुटों में पहले कहासुनी हुई इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि मारपीट का कारण अभी सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है।
लोगों ने मारपीट के बनाए वीडियो
जानकारी के मुताबिक बार में शराब पीने के बाद दो पक्ष मारपीट पर उतार आए। घटना के बाद बार में मौजूद लोगों ने भयंकर लड़ाई के वीडियो बना लिए। पुलिस ने कहा कि विवाद में शामिल दोनों पक्ष कथित तौर पर नशे में थे। घटना के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथापाई के दौरान लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बार में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बार में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पहले भी हुई थी बड़ी घटना
बता दें कि साली अप्रैल में गार्डन गैलेरिया मॉल के एक पब में झगड़े के दौरान 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में मरने वाले की ब्रजेश राय के रूप में पहचान हुई थी। वह अपने ऑफिस के साथियों के साथ यहां गए थे। पब में बिल को लेकर रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। सुरक्षा गार्डों, बाउंसरों और अन्य कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर हमले में यह घटना हुई थी।
संबंधित खबरें
होली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
10 mins agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
3 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
8 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
18 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines