Varanasi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) में होटल मैनेजमेंज कोर्स की परीक्षा में बीफ को लेकर एक सवाल पूछे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद काफी छात्रों और हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई है। बता दें कि विवि के खानपान प्रौद्योगिकी और होटल प्रबंधन विभाग की परीक्षा में छात्रों को ‘बीफ’ की व्याख्या करने का सवाल पूछा गया है।
आरोप- हिंदू छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची
छात्रों ने कहा कि इस सवाल से हिंदू छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। छात्रों के समूह ने प्रश्नपत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कुलपति को लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग विश्वविद्यालय परिसर में हिंदू विरोधी एजेंडा चला रहे हैं।
शिकायत में कहा गया है कि मदन मोहन मालवीय हमेशा गोहत्या के विरोधी रहे। उन्होंने जीवनभर गोरक्षा के लिए काम किया। अब विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को गोमांस के बारे में पढ़ा रहा है। इससे न केवल गोहत्या को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह अन्याय भी होगा।
अभी पढ़ें – दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क लगाने का नियम हटा, अब यह नई एडवाइजरी जारी
छात्रों की मांग, प्रश्नपत्र बनाने वालों को बर्खास्त करें
छात्रों ने कुलपति को लिखे पत्र में कहा है कि हम आपसे इस जघन्य कृत्य को रोकने और उन सभी विवि कर्मचारियों (शिक्षक व अन्य) को तत्काल सेवाओं से बर्खास्त करने का अनुरोध करते हैं, जो इस प्रश्न तैयार करने में शामिल थे। अन्यथा हम आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
वहीं प्रकरण के सामने आने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के असिस्टेंट पीआरओ की ओर से बयान जारी किया गया है। उनकी ओर से कहा गया है कि छात्रों के एक समूह ने बीफ पर परीक्षा प्रश्न के बाद रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा है। पूछा गया सवाल कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड होटल मैनेजमेंट कोर्स के पाठ्यक्रम से था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि विवाद खड़ा किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
14 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
14 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
16 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
17 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
18 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines