Varanasi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले में शुक्रवार को केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) और सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए लग्जरी क्रूज सेवा (Luxury River Cruise) के टाइम टेबल को लॉन्च किया।
4000 किमी का होगा पूरा सफर
इस दौरान सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना में यह जल मार्ग परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। इससे पर्यटन, माल वाहन और किसानों को काफी लाभ होगा। साथ कहा कि जनवरी 2023 में वाराणसी से दुनिया के सबसे लंबे 4,000 किमी के रिवर रूट पर क्रूज रवाना होगा।
इन रास्तों से होकर गुजरेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र और राज्य सरकार अगले साल दुनिया के सबसे लंबे लग्जरी रिवर क्रूज (वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते डिब्रूगढ़) को लॉन्च करने जा रही हैं। उम्मीद है कि इससे भारत में अंतर्देशीय जलमार्ग के विकास को बढ़ावा मिलेगा। 50 दिवसीय क्रूज 10 जनवरी 2023 को वाराणसी से रवाना होगा। 1 मार्च को असम के डिब्रूगढ़ जिले के बोगीबील पहुंचेगा। इससे पहले कोलकाता और बांग्लादेश के ढाका से गुजरते हुए 4,000 किमी की दूरी तय करेगा।
50 पर्यटक स्थलों को भी दौरा करेगा क्रूज
बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि गंगा विलास क्रूज 50 दिनों की सबसे लंबी नदी यात्रा के दौरान वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक 27 नदियों को कवर करेगा। विश्व धरोहर स्थलों समेत 50 से अधिक पर्यटक स्थलों का दौरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में जहाज द्वारा सबसे लंबी नदी यात्रा होगी। इस प्रयास के बाद भारत और बांग्लादेश दुनिया के नदी क्रूज मानचित्र होंगे।
व्यापार और कार्गो सेवा की सुविधा मिलेगी
उन्होंने कहा कि क्रूज सेवाओं समेत तटीय और नदी नौवहन का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इस क्षेत्र में देश की विशाल क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए ये सेवाएं शुरू की जा रही हैं। नदियों पर यातायात को बढ़ावा देने के अलावा अंतर्देशीय जलमार्ग विकास से व्यापार और कार्गो सेवाओं की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही रेल व सड़क मार्ग पर यातायात की कमी आएगी।
इस आधार पर होगा काम
वाराणसी-डिब्रूगढ़ क्रूज परियोजना को पीपीपी मॉडल पर चलने की उम्मीद है। इसमें भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज और जेएम बक्सी रिवर क्रूज के बीच समझौता हस्ताक्षरित हुआ है। केंद्र के हस्तक्षेप बिना ऑपरेटर लागत के आधार पर टिकट की कीमत तय करेंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को क्रूज के टाइम टेबल को लॉन्च किया गया है।
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
12 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines