UP By-Election: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha Seat) और रामपुर-खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ओर से कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। बताया गया है कि बसपा इस उपचुनाव में नहीं उतरेगी। वहीं सपा (SP) और भाजपा (BJP) की ओर से प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है।
भाजपा की ओर से जारी प्रत्याशियों के नाम
भाजपा की ओर से मैनपुरी लोकसभा सीट पर रघुराज सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं मुजफ्फरनगर के खतौली से राजकुमारी सैनी और रामपुर से आकाश सक्सेना को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। यहां रामपुर सदर विधानसभा सीट सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान को अयोग्य घोषित करने के बाद खाली हुई थी।
वहीं वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित एक मामले में भाजपा विधायक विक्रम सिंह को दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद खतौली में चुनाव कराना जाना था।
डिंपल यादव कर चुकी हैं नामांकन
इसी सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने नामांकन किया है। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख और उनके पति अखिलेश यादव मौजूद रहे। डिंपल के नामंकन करते समय अखिलेश यादव भावुक हुए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि इस सीट से सपा का काफी जुड़ाव है, क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव पहले बार यहीं से सांसद चुने गए थे।
क्यों महत्वपूर्ण है मैनपुरी और रामपुर चुनाव
उत्तर प्रदेश में होने वाला मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि मैनपुरी लोकसभा सीट सपा का गढ़ रही है। मुलायम सिंह यादव यहीं से पहली बार सांसद बनकर देश की संसद में पहुंचे थे। वहीं रामपुर सदर विधानसभा सीट सपा के कद्दावर नेता आजम खान की थी। हेट स्पीट मामले में उन्हें दोषी करार के बाद सजा सुनाई गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं खतौली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए गए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
15 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
18 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
20 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
21 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
21 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
23 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines