Sultanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवती ने एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस की सूचना पर उसका पिता जिला अस्पताल पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। युवती की हथेली पर लिखे आखिरी शब्दों को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कॉपियां लेने बाजार गई थी, फिर नहीं लौटी
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर में शिवराम सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा था। बड़ी बेटी की शादी हो गई है। वहीं प्रियंका (25) घर पर ही रहती थी। रविवार को प्रियंका बाजार से कॉपियां लेने के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिवार वालों को चिंता हुई। आसपास के इलाके में उसकी खोज की।
पिता के पास पहुंचा पुलिस को फोन, अस्पताल बुलाया
वहीं कुछ समय बाद पुलिस की ओर से शिवराम सिंह के पास फोन आया। उन्हें जिला अस्पताल आने के लिए कहा गया। शिवराम जब जिला अस्पताल पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। अस्पताल में बेटी का शव पड़ा हुआ था। वहीं उसके एक हाथ की हथेली में मां-पापा माफ कर देना लिखा था। जबकि दूसरे हाथ में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर का नाम लिखा था। जानकारी पर पता चला कि वह डॉक्टर परिवार का परिचित था।
पुलिस अस्पताल लेकर गई, लेकिन बच न सकी
वहीं थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, किसी युवती ने पुलिस लाइंस की एक निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवती के हाथ में एक फोन नंबर के अलावा मां-बाप के लिए भी कुछ लिखा था। उसी के आधार पर पुलिस ने पिता से संपर्क किया।
आखिरी बार पिता को खिलाया खाना
अस्पताल में रोते बिलखते शिवराम ने बताया कि बेटी मानसिक अवसाद में थी। काफी दिनों से उसका इलाज चल रहा था। शिवराम पूड़ी और छोले की सब्जी नहीं खाते नहीं खाते हैं, लेकिन प्रियंका ने रविवार को पूड़ी और छोले की सब्जी बनाई। अपने हाथों से परोस कर उन्हें दी। इसके बाद बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। शिवराम ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी हो गई है। वह अपने ससुराल में रहती है।
संबंधित खबरें
'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
43 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
16 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
17 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines