UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के पोवायां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक ही समुदाय के 22 वर्षीय युवक और उसकी 18 वर्षीय प्रेमिका के शव फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दोनों की शादी के खिलाफ थे परिवार वाले
पुलिस ने कहा कि दोनों के माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे। जांच में सामने आया है कि परिवार वाले युवती की शादी कहीं और तय करने की योजना बना रहे थे। दोनों पवायां में गोमती पुल के पास स्थित सिसैया गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात युवक रोहित कुमार ने कथित तौर पर लड़की को फोन किया। गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया। बताया गया है कि अपने माता-पिता को समझाने का कोई तरीका खोजने में सफल नहीं होने पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया।
और पढ़िए –Rajasthan News : अज्ञात वाहन की टक्कर से MDS यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत, 2 साथी घायल
एसएसपी बोले- नहीं आई कोई शिकायत
शाहजहांपुर के एसएसपी एस आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि युवक और युवती ने आत्महत्या की है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हमने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात की है।
ये है आत्महत्या का आंकड़ा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बरेली क्षेत्र में वर्ष 2019 से अब तक अविवाहित जोड़ों द्वारा आत्महत्या के 35 मामले सामने आ चुके हैं। इसका मुख्य कारण प्रेम विवाह की अस्वीकृति है। ज्यादातर मामले ग्रामीण इलाकों से सामने आए हैं।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
20 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
22 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines