चलो बुलावा आया है…. भजन गाना शुरू किया ही था कि सिंगर का सच में बुलावा आ गया, लेकिन माता के दरबार का नहीं, बल्कि यमराज का बुलावा आ गया। जी हां, सिंगर भजन गाते-गाते अचानक मंच पर गिर गए और उनकी सांसें थम गईं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का मामला है और नवरात्रि के पावन दिनों में पिछले 2 दिन में ऐसा तीसरा केस सामने आया है। बीते दिन मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक कथावाचक को कथा सुनाते-सुनाते दिल का दौरा पड़ा और वे स्वर्ग सिधार गए। इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर डांस करते-करते अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:चलती ट्रेन से गिरी महिला की RPF जवान ने यूं बचाई जान, वीडियो देख खुल रह जाएंगी आंखें
सहारनपुर में ऐसे हुआ घटनाक्रम
बता दें कि सहारनपुर में आवास विकास कॉलोनी में बने श्री हरि मंदिर में भजन संध्या चल रही थी। भजन मंडली के वरिष्ठ सदस्य हरीश मासटा (60) भजन गा रहे थे। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हरीश मासटा जब ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ भजन गा रहे थे, तभी वे अचानक पीछे की ओर गिर गए। साथी भजन गायकों ने जब उन्हें छूकर देखा तो उनके हाथ-पैर ठंडे हो चुके थे। परिजन और भजन मंडली के सदस्य तुरंत उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही स्थानीय लोगों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि जो शख्स हंसते-खेलते भजन गा रहा था, वह अब उनके बीच नहीं है।
यह भी पढ़ें:‘तौबा-तौबा’! लड़कियों से भरवाते थे ऐसे-ऐसे कॉलम…धनवर्षा’ गैंग की हरकतें चौंकाने वालीं
क्या हुआ था मध्य प्रदेश के राजगढ़ में?
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव ब्यावरा में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में 7 दिवसीय शिवमहापुराण कथा चल रही थी। कथावाचक पंडित राकेश व्यास थे। मंगलवार को कथा का पहला दिन था। उन्होंने कहा था कि कभी भी बुलावा आ सकता है…जिंदगी 4 दिन की होती है और अगले ही दिन उनकी यह वाणी सच साबित हो गई। आयोजन समिति के सदस्य कालूराम गुर्जर गुरुवार सुबह उन्हें चाय देने के लिए उनके कमरे में गए। वे सोए हुए थे, लेकिन आवाज देने और हाथ लगाने के बावजूद कोई हरकत नहीं हुई। उन्हें उठाकर नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन शरीर नहीं हिला और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें हाईलेंट हार्ट अटैक आया था।
यह भी पढ़ें:मैं मुस्कान, साहिल मेरा पति, हमें मिलने दो…हाथ छूने का मिला मौका तो जेलर ने रोका
क्या हुआ था बरेली में?
उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के व्यापारी वसीम की शादी की 25वीं सालगिरह थी। बुधवार की रात को पार्टी चल रही थी। वसीम पत्नी फराह के साथ डांस कर रहे कि अचानक गिर गए। इसके बाद वे कभी नहीं उठे। उनकी सांसें टूट चुकी थीं। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
22 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines