UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के खिलाफ प्रदेश पुलिस (UP Police) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व में उनकी कई संपत्तियों को पुलिस और प्रशासन ने कुर्क किया था, लेकिन बुधवार को पुलिस ने 123 करोड़ रुपये यानी एक अरब से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क किया है। ये दोनों संपत्ति अतीक के पिता और रिश्तेदारों के नाम पर बताई गई हैं।
पहले भी जब्त हो चुकी हैं कई संपत्तियां
माफिया और अपराधियों के खिलाफ सरकार की ओर से कठोर कार्रवाई शुरू हुई थी। पूर्व सांसद और कथित माफिया रहे अतीक अहमद के खिलाफ प्रदेश पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए। इसके बाद अतीक की संपत्ति के बारे में जानकरी करना शुरू किया गया। मुकदमों में कार्रवाई और अपराध से कमाई संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया गया है कि मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने इस कुर्की के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी थी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1595371457106055169
DM से अनुमति मिलते ही झूंसी पहुंची पुलिस
जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी प्रयागराज के झूंसी पहुंच गए। यहां अतीक अहमद की करीब 123 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई के समय ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई गई। बता दें कि पुलिस अभी तक अतीक अहमद और उसके रिश्तेदारों की कई संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। यह संपत्ति अतीक के पिता हाजी फिरोज, उनके भाई समेत तीन लोगों के नाम से खरीदी गई बताई गई है।
10 अरब से ज्यादा की संपत्ति अब तक जब्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश पुलिस अभी तक गैंगस्टर समेत दो तरह की कार्रवाई में कुल 10 अरब 31 करोड़ 57 लाख रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद और उनके गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने अभी कर कई बड़ी कार्रवाई की हैं। अतीक समेत उनके गुर्गों के खिलाफ 21 से ज्यादा कुर्की की कार्रवाई हो चुकी हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव लड़ने की बात कही थी।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
12 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines