UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नैनी में यमुना के नए पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे एआरटीओ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एआरटीओ गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टरों ने अगले 24 घंटे काफी अहम बताए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुबह टीम के साथ पहुंचे थे एआरटीओ
जानकारी के मुताबिक घटना प्रयागराज के नैनी में नए यमुना पुल की है। सुबह तड़के वाहनों की चेकिंग करने के लिए एआरटीओ भूपेश कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। बताया गया है कि वह एक गाड़ी की नंबर प्लेट का फोटो लेकर सड़क पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह दूर जाकर गिरे।
टक्कर के बाद भागा आरोपी कार चालक
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आरोपी चालक अपनी कार को लेकर फरार हो गया। इसके बाद एआरटीओ को प्रयागराज के रामबाग स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें मेदांता अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर जिलाधिकारी और आरटीओ समेत संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अगले 24 घंटे काफी अहम
बताया गया है कि हादसे में एआरटीओ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि अगले 24 घंटे एआरटीओ के लिए काफी अहम हैं। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है। जानकारी होने पर एआरटीओ भूपेश कुमार गुप्ता के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines