Pilibhit Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पीलीभीत (Pilibhit) जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बाइक पर जा रहे महिला-पुरुष और दो बच्चों को एक ट्रक ने रौंद डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक चारों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस समेत स्थानीय लोगों का मानना है कि मरने वाले माता-पिता और उनके बच्चे हैं। पुलिस आसपास के इलाके में पहचान के प्रयास कर रही है।
नोबल शुगर मिल के सामने हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक घटना पीलीभीत जिले में शाहजहांपुर हाईवे स्थित बरखेड़ा के पास नोबल शुगर मिल के सामने हुई। यहां बाइक पर सवार होकर एक शख्स, महिला और दो बच्चे कहीं जा रहे थे। बताया गया है कि ये पति-पत्नी और उनके बच्चे थे। तभी एक लोडेड ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। हादसे में चोरों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया
सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीलीभीत के एएसपी पीएम त्रिपाठी ने बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र में ट्रक-बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति, महिला और दो बच्चों की मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
9 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
14 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
18 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines