YEIDA Plot Scheme: नोएडा में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। जो लोग बहुत समय से यमुना डेवेलपमेंट अथॉरिटी की किसी नई प्लॉट योजना का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, यीडा ने पिछले महीने यीडा सिटी में एक स्कीम निकाली, जिसमें नोएडा के अलग-अलग सेक्टर्स में प्लॉट लॉन्च किए गए हैं। स्कीम के तहत सेक्टर 18, 22D और सेक्टर 17 में प्लॉट खरीदे जा सकते हैं। योजना से जुड़ी पूरी जानकारी यीडा की आधिकारिक साइट पर डाल दी गई है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख इसी महीने की तय की गई है।
यीडा की नई स्कीम
यीडा ने प्लॉट की नई स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत 9 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जिसके लिए 10 जून 2025 तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। यीडा के मुताबिक, आवेदक 10 जून की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों ने क्वालिफाई किया होगा, उनके नाम की लिस्ट 25 जून को यीडा की आधिकारिक साइट पर दे दी जाएगी। इसके बाद 27 जून को सुबह 11 बजे से प्लॉट की ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण सीईओ का फरमान, ऐसा नहीं करने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
कहां किस साइज के प्लॉट?
यीडा ने ये प्लॉट नोएडा सेक्टर 18, 22D और 17 के लिए निकाले हैं। सभी प्लॉट्स का साइज अलग-अलग दिया गया है। उसी के मुताबिक, प्लॉट की कीमत भी तय की गई है। सेक्टर 18 में 16188.00 स्क्वायर फीट के प्लॉट हैं, जिसके लिए प्रोसेसिंग फीस 500000 लाख रुपये +18 फीसदी GST देनी होगी। सेक्टर 17 में प्लॉट 12141.00 स्क्वायर फीट है, जिसके लिए भी 500000 रुपये देने होंगे। वहीं, सेक्टर 22D में 47754.60, 20235.00, 89034.00, 20235.00, 101175 और 135574.5 स्क्वायर फीट के प्लॉट हैं। हालांकि, इन सभी प्लॉट्स की प्रोसेसिंग फीस एक जैसी ही है।
60 दिनों के अंदर जमा करनी होगी रकम
आवंटी ने बोली से पहले जो राशि जमा की होगी, उसे समायोजित करने के बाद प्लॉट की कुल कीमत का 40 फीसदी आवंटन पत्र जारी होने के 60 दिनों के अंदर जमा करना होगा। वहीं, 60 दिनों में जमा नहीं कर पाते हैं, तो उसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। अगर पैसे नहीं चुका पाते हैं, तो प्लॉट का आवंटन रद्द माना जाएगा, साथ ही बयाना राशि के रूप में जमा की गई रकम भी वापस नहीं की जाएगी। इन प्लॉट्स का साइज बड़ा है, इसलिए इनकी कीमत भी करोड़ों में है। प्लॉट की कीमत 8 करोड़ से लेकर 81 करोड़ तक रखी गई है।
हेल्पलाइन नंबर
साइट पर मोबाइल नंबर 9899788021 दिया गया है, जिसपर कॉल करके स्कीम की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, ईमेल- builder@yamunaexpresswayauthority.com
या वेबसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com पर भी जाकर जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की जमीन पर चलाया बुलडोजर
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
3 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
4 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
10 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
12 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
13 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
13 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines