UP news: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस हिरासत से भागे एक आरोपी को पुलिस ने नोएडा के ही सेक्टर-113 से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले सोमवार को सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान पुलिस की हिरासत से भाग गया था।
14 साल की लड़की को भगाने का है आरोपी
नोएडा पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला कमलेश सिंह है। सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार प्रजापति ने बताया कि 25 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक 14 वर्षीय लड़की लापता है। पीड़ित परिवार की ओर से इस घटना के लिए कमलेश का आरोपी बनाया गया था।
19 दिसंबर को गिरफ्तार किया था
परिवार की तहरीर पर पुलिस ने धारा 363 (अपहरण) और 366 (किसी महिला को शादी के लिए मजबूर करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कमलेश को 19 दिसंबर को सेक्टर-71 से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कमलेश को मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल भेजा था।
बाथरूम की खिड़की से भागा था
अस्पताल में आरोपी कमलेश के साथ हेड कांस्टेबल यशबीर और एक एक होमगार्ड था। आरोप है कि मेडिकल जांच के दौरान कमलेश बाथरूम गया था, फिर खिड़की से भाग गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो पुलिसवालों ने उसकी तलाश शुरू की। वहीं घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया था।
कमलेश के पुलिस हिरासत से भागने के बाद उसके खिलाफ सेक्टर-20 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 223 (हिरासत से भागना) समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines