Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में नई साल (New Year 2023) का जश्न धूमधाम से मनाया गया। युवाओं समेत हर वर्ग के लोगों ने खूब धमाल किया। होटल, मॉल और बार-पब भी इस मौके को भुलाने में पीछे नहीं रहे। नोएडा आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 30 और 31 दिसंबर को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 9 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बेची गई थी।
दिसंबर में नोएडा में बिकी 140 करोड़ की शराब
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर में अकेले दिसंबर में करीब 140 करोड़ रुपये की शराब बिकी। अधिकारी के अनुसार दिसंबर में बेची गई कुल शराब में 1.5 लाख कैन बीयर, 8900 बोतल विदेशी शराब और 2.5 लाख (250 एमएल पैक) देसी शराब थी।
दो दिन में इतनी बिकी इतनी शराब
इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर को बेची गई कुल शराब की कीमत 9 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जबकि दिसंबर 2022 में कुल शराब की कुल बिक्री 139.60 करोड़ रुपये रही। आबकारी अधिकारी ने कहा कि दिसंबर में राज्य के खजाने के लिए अर्जित कुल राजस्व 2021 की तुलना में 2022 में 23 प्रतिशत ज्यादा रहा।
जिले में दुकानों का आंकड़ा
जिला आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में स्थायी बार लाइसेंस वाली 98 दुकानें हैं। जबकि अन्य 82 सामयिक लाइसेंस नए साल के जश्न के लिए जारी किए गए थे। अधिकारी ने बताया कि गौतम बौद्ध नगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 550 शराब की दुकानें हैं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
17 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
17 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
20 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines