UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर जीरो प्वाइंट के पास दो अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये हादसे कोहरे के दौरान कम दृश्यता के कारण हुए।
जीरो प्वाइंट पर टमाटर से भरा ट्रक खाई में गिरा
पहला हादसा एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट पर हुआ। यहां टमाटर से लदा एक ट्रक जीरो प्वाइंट पर फ्लाईओवर की रेलिंग से पलट कर खाई में जा गिरा। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ। नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया कि ट्रक ग्रेटर नोएडा के परी चौक की ओर जा रहा था। तभी पलटकर गिर गया। हादसे में चालक दानिश और उसके सहयोगी रिहान को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। दोनों को सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में भर्ती कराया गया है।
सर्विस लेन पर दो कारों की टक्कर, सभी घायल
इसके बाद दूसरा हादसा यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हुआ। यहां गलत दिशा में आगरा की ओर जा रही एक कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। दनकौर थाना पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 700 मीटर की दूरी पर कोहरे के कारण एक रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी और शेवरले एन्जॉय में टक्कर हो गई। से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि एन्जॉय कार में दो बच्चों समेत छह लोग सफर कर रहे थे। जबकि डस्टर कार में एक ही शख्स सवार था। टक्कर में छह लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों वाहनों को दुर्घटना स्थल से हटा दिया गया है।
घायलों की हुई पहचान, अस्पताल में भर्ती
थाना पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान डस्टर कार चालक एटीएस ग्रीन्स निवासी शैलेश अस्थाना (40) के रूप में हुई है। जबकि दूसरी कार में सवार लोगों की पहचान कमल पुजारी (68), पूनम (35), अमरा (35) और दो बच्चे (5 और 7 साल) के रूप में हुई है।
दिल्ली से मिर्जापुर जा रहा था परिवार, पहुंच गया अस्पताल
इस कार के चालक सुशील (40) को कोई चोट नहीं आई है। दुर्घटना के दौरान डस्टर के एयरबैग खुल गए थे। बताया गया है कि एन्जॉय कार में सवार यात्री दिल्ली से मिर्जापुर जा रहे थे। उन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों हादसों के मामलों में पुलिस कानूनी कार्यवाही की है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines