UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी से कथित तौर पर 1.3 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक 33 वर्षीय चीनी नागरिक (Chinese National) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था।
गुरुग्राम में रह रहा था आरोपी चीनी
नोएडा पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-54 के पाम स्प्रिंग प्लाजा में रहने वाला हाओमिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से फरार था। पुलिस ने इससे पहले इस मामले में अनुपम शर्मा, सचिन गिरी, शुजेन और टेलर टैग को भी गिरफ्तार किया था।
2021 में दर्ज कराया गया था मुकदमा
शिकायतकर्ता मोहम्मद अनस ने अप्रैल 2021 में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि हाओमिन ने चार अन्य आरोपियों के साथ 2020 में ग्रेटर नोएडा में एक वाटर पंप प्लांट लगाने के लिए हायर किया था। इसके लिए दोनों पक्षों में लगभग 1.4 करोड़ रुपये के बिल का समझौता हुआ था।
चार साथी पहले ही हुए गिरफ्तार
आरोप है कि चीनी नागरिक समेत अन्य ने मोहम्मद अनस के साथ करीब 1.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसमें करीब एक करोड़ का सामान भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अन्य चार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी फरार चल रहा था। बाद में जानकारी हुई कि फरार व्यक्ति गुड़गांव में रहता है और वहीं काम करता है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
थाना प्रभारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि वह ग्रेटर नोएडा आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने दादरी गोलचक्कर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
1 hr agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
10 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
21 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
23 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines