Noida News: दिल्ली से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में घुसते ही लोग यातायात नियमों को भूल जाते हैं, लेकिन अब आप सावधान हो जाएं। नोएडा की यातायात पुलिस (Noida Traffic Police) ने शहर में यातायात की स्थिति को सुधारने को एक महीने के जागरूकता और प्रवर्तन अभियान के साथ बड़ी योजना तैयार की है।
एकीकृत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईएसटीएमएस) के माध्यम से जल्द ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए चालान काटने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए शहर के 80 से ज्यादा प्रमुख स्थानों पर कैमरे भी लगाए गए हैं।
स्कूल-कॉलेजों में चलेगा अभियान
पुलिस उपायुक्त गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि विभाग इस संबंध में व्यवस्था कर रहा है। यातायात पुलिस छात्रों और युवाओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। साथ ही ऑटो रिक्शा, बसों और ट्रकों के चालकों के लिए जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलेगा।
इन स्थानों पर लगाए हैं ऑटो मैटिक कैमरे
डीसीपी ने बताया कि नोएडा में 82 स्थानों पर ISTMS पूरी तरह से काम कर रहा है। इस सिस्टम में 1,065 कैमरे लगे हैं। इसमें 693 स्वचालित हैं जो नंबर प्लेटों की पहचान करते हैं। वहीं 40 स्थानों पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम कैमरे, 350 निगरानी कैमरे और चार स्पीड डिटेक्शन कैमरे शामिल हैं।
इनकी पहचान करेंगे कैमरे
उन्होंने बताया कि ये कैमरे वर्तमान में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, तेज गति आदि जैसे उल्लंघन करते हैं। हमने सिस्टम को अपग्रेड किया है, जो जल्द ही ड्राइविंग करते समय फोन का उपयोग करने पर चालान जारी करना शुरू कर देगा। ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता और चालान भुगतान के लिए सेक्टर-37 में एक मोबाइल बूथ बनाया है।
एक साल में 368 लोगों ने गंवाई अपनी जान
अधिकारियों ने कहा कि इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हर दिन करीब 200 लोग पूछताछ और चालान भुगतान के लिए बूथ पर आ रहे हैं। नवंबर सड़क सुरक्षा माह में विभाग ने चार और बूथ बनाने की योजना बनाई है, क्योंकि लोगों पर ट्रैफिक पुलिस के 23 लाख से ज्यादा चालान लंबित हैं। बता दें कि पिछले साल नोएडा में 798 दुर्घटनाओं में 368 लोगों की मौत भी हुई थी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines