Nidhi Gupta Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस ने निधि गुप्ता हत्याकांड (Nidhi Gupta Murder Case) के आरोपी को मुठभेड़ (Police Encounter) के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है।
घायल आरोपी को लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बता दें कि निधि हत्याकांड के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
चौथी मंजिल से फेंका था नाबालिग प्रेमिका को
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लखनऊ में किशोरी निधि गुप्ता को उसके कथित प्रेमी सूफियान ने चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला था। आरोप था कि वह निधि पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। घटना के बाद निधि के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी तभी से फरार था।
घटना दो दिन पहले 16 नवंबर को लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई थी। यहां किशोरी निधि गुप्ता अपने परिवार के साथ रहती थी। वह ब्यूटीशियन का काम करती थी। पुलिस ने बताया था कि कॉलोनी में पास के ही एक ब्लॉक में रहने वाले सूफियान से उसका प्रेम प्रसंग था। रात को वह सूफियान से मिलने के लिए गई थी। इसके बाद चौथी मंजिल से गिर गई।
धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था आरोपी
परिवारवाले उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के बाद उसकी की मां ने थाना पुलिस को मामले में तहरीर दी है। आरोप है कि सुफियान उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। निधि की मां ने यह भी आरोप लगाया था कि कई बार सूफियान के परिवार वालों से इसकी शिकायत की गई थी।
पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम
सूफियान ने उसको चौथी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी और सूफियान में प्रेम प्रसंग था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लखनऊ पुलिस ने सूफियान के सिर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
20 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
38 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines