हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP में शराब की दुकानें बंद करने की बदली टाइमिंग, इन तारीखों में रात 11 बजे तक खुलेंगे ठेके

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में शराब की दुकानों को देर रात तक खोला जाएगा।

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में शराब पीने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में सरकार ने शराब की दुकानें बंद करने का समय बदल दिया है। अब देर रात 11 बजे तक तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी। ये आदेश  24, 25 और 31 दिसंबर के लिए जारी किया गया है।

किन तारीखों में देर तक खुलेंगी दुकानें?

आबकारी विभाग ने क्रिसमस और नये साल के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। जिसमें कहा गया कि आने वाली 24, 25 और 31 दिसंबर को राज्य में सभी शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खोली जाएंगी। जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि इसके पहले तक रात 10 बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी। यानी नए साल के खास मौके पर एक घंटा ज्यादा देर तक शराब मिल सकेगी। नए फरमान के बाद से बीयर और देसी शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 11 बजे तक खोली जाएंगी।

ये भी पढ़ें: काशी की मस्जिद का असली मालिक कौन? UP College विवाद के बीच जानें मस्जिद का इतिहास

विज्ञापन

आदेश में क्या?

शराब की दुकानों के लिए जो आदेश जारी किया गया उसमें लिखा गया कि खास पर्व के मौके पर समस्त फुटकर और शराब बिक्री का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन आबकारी अनुभाग ने क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर के एक दिन पहले से से यानी 24 और 25 दिसंबर को और नए साल के मौके पर 31 दिसंबर को शराब की सभी दुकानों को खोले जाने का समय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक कर दिया गया है। इसको सभी दुकानों पर लागू करने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें: संभल में 46 साल बाद खुला मंदिर, सामने आया Latest Video, जानें अंदर क्या-क्या मिला?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola