Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश से एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आ रही है। रायबरेली में एक साथ 4 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। एक सरकारी डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी पर लटक गया। करीब दो दिन के बाद घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रायबरेली के लालगंज की मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के परिसर में स्थित सरकारी अस्पताल में नेत्र सर्जन डॉ. अरुण सिंह (45) डीएमओ के पद पर तैनात था और वह कैंपस स्थित सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रहता था। डॉक्टर के साथ उसकी पत्नी अर्चना, बेटी अदीवा (12) और बेटा आरव (4) रहते थे। पुलिस के अनुसार, महिला और दो बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले थे, जबकि डॉक्टर का शव फांसी पर लटका मिला था। बताया जा रहा है कि डॉक्टर डिप्रेशन में था। डिप्रेशन में आकर डॉक्टर ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें : UP Crime News: ‘चार बार शादी कराने के बाद भी हर बार भागी’, बुजुर्ग महिला का बेटी पर गंभीर आरोप
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
दो दिनों से बाहर नहीं दिख रहे थे डॉक्टर और परिवार
दो दिनों तक डॉक्टर और उसके परिवार के लोग बाहर नजर नहीं आए थे और घर का दरवाजा भी बंद था। संदेश होने पर स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजे को तोड़ा। जब पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो लाश को देखकर दंग रह गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी और अपने बच्चों की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली।
जानें इस मामले में पुलिस का क्या है कहना
इस मामले में रायबरेली के एस आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि डॉ. अरुण मूलरूप से मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र में स्थित फरहाना गांव के निवासी थे। इस केस की जांच में फॉरेंसिक टीम जुटी है। अस्पताल के कर्मियों से जानकारी मिली है कि काफी दिनों से डॉक्टर डिप्रेशन में था। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चारों की मौत का सही कारण पता चलेगा।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
4 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
5 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
6 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
19 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines