New Year 2023: नए साल (New Year 2023) की शुरुआत हर कोई अच्छी करना चाहते हैं। कोई पहाड़ों पर घूमने जाता है तो कोई होटल या रेस्टोरेंट में पार्टी करता है, लेकिन युवाओं समेत सभी वर्गों में एक नए ट्रेंड की शुरुआत हो रही है। ट्रेंड है, नए साल की शुरुआत मंदिर में अपने आराध्य के दर्शनों के साथ हो। इसी के मद्देनजर, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी और अयोध्या समेत सभी धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
मथुरा-वृंदावन में पहुंची 10 लाख की भीड़
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक मथुरा और वृंदावन में करीब 10 लाख लोगों के मौजूद रहने का अनुमान है। यह सिलसिला जारी है। इस दौरान वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में भारी इंतजाम किए गए हैं। साथ ही वृंदावन में प्रवेश को लेकर भी पुलिस ने बड़ी योजना बनाई। बाहर से आने वाले सभी वाहनों को बाहरी पार्किंग में खड़ा कराया गया है।
अस्सी घाट पर हुई विशेष गंगा आरती
इसके अलावा वाराणसी में भी नए साल की पहली सुबह अस्सी घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। गंगा आरती को देखने के लिए श्रद्धालु नावों में सवार होकर गंगा की लहरों के बीच पहुंचे। वहीं वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन करने के लिए लोगों की कतारें लगी हुई देखी गई हैं। वाराणसी में भी लाखों की संख्या में लोगों के पहचने के अनुमान जताया गया है।
आगरा के सभी होटल फुल
आगरा में ताजमहल होने के कारण यहां भी करीब लाखों लोगों के पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि आगरा के सभी होटल 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक के पहले से ही बुक हो चुके हैं। बताया गया है कि कोरोना काल के बाद यह पहली बार आगरा के पर्यटन कारोबार को अच्छी कमाई की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
53 mins agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines