Prayagraj News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को नौ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि अब्बास अंसारी के खिलाफ पहले भी बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी की थी।
मुख्तार की जब्त हो चुकी है करोड़ों की संपत्ति
जानकारी के मुताबिक इससे पहले 21 अक्टूबर को ईडी ने माफिया मुख्तार अंसारी की 1.48 करोड़ रुपये की सात संपत्तियां कुर्क की थीं। अब्बास से शुक्रवार (4 नवंबर) को ईडी ने अपने प्रयागराज कार्यालय में नौ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। बताया गया है कि मुख्तार के खिलाफ दर्ज में मामले में ही उनसे पूछताछ की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई हुई है।
ईडी पहले ही नवंबर 2021 में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से पूछताछ कर चुकी है। मुख्तार के भाई बसपा सांसद अफजल अंसारी और सिबगतुल्लाह अंसारी से भी ईडी ने मई 2022 में पूछताछ की थी। वहीं मऊ सदर से एसबीएसपी विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ पुलिस ने उस वक्त मुकदमा दर्ज किया था जब वह फरार थे। आरोप है कि इस साल की शुरुआत में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था।
विवादित बयान मामले में किया था समर्पण
इसके बाद अब्बास अंसारी ने 21 अक्टूबर को एक एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। जहां से उन्हें जमानत दे दी थी। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को विधायक अब्बास अंसारी को विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान देने के मामले में राहत दी थी। कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) कोर्ट/अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीनियर डिवीजन), मऊ की ओर से पारित आदेश पर रोक लगा दी थी, क्योंकि राज्य सरकार इस मामले में हलफनामा दाखिल नहीं कर पाई थी।
बता दें कि अगस्त में यूपी पुलिस ने अब्बास अंसारी की तलाश में दिल्ली, लकनऊ और मऊ समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। उनके नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था। अब्बास अंसारी हथियारों के लाइसेंस के हस्तांतरण धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। लखनऊ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
9 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
9 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
11 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
12 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
13 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
15 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines