UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जनता का जल्द ही खुद के घर के सपना साकार होने वाला है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद पीएम आवास योजना के तहत 8 लाख से ज्यादा घरों का निर्माण शुरू किया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही लोगों को इन्हें सौंपा जाएगा।
मंजूरी के बाद पीएम को दिया धन्यवाद
इस फैसले के तत्काल बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंटल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का आभार जताते हुए ट्वीट किया। वहीं राज्य के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि सीएम के लगातार प्रयासों के बाद केंद्र की मंजूरी मिली है।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1595021929404063744
पूर्व में बन चुके हैं 27 लाख घर
यूपी सरकार की ओर से पेश प्रस्ताव के आधार पर केंद्र ने इस आवासों के निर्माण के लिए 10,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। अनुमान के मुताबिक मार्च 2024 तक इन आवासों के तैयार होने की उम्मीद है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पीएमएवाई (ग्रामीण) के तहत राज्य में अब तक 27 लाख घर बनाए जा चुके हैं। अब 8 लाख से ज्यादा नए घरों की मंजूरी के साथ उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के तहत 35 लाख से ज्यादा घर होंगे।
सीएम योगी ने केंद्र सरकार को लिखा था पत्र
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बेघरों की समस्या को देखते हुए सीएम योगी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पीएमएवाई (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 8,62,767 नए घरों की मांग की थी। इस योजना के तहत पिछले पांच साल में राज्य में करीब 27 लाख घर बनाए गए हैं।
बताया गया है कि इनमें से 26 लाख लोगों को घर सौंपे जा चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक केंद्र की योजना के तहत देशभर में लोगों को 2.95 करोड़ घर मुहैया कराए जाने हैं। जिनमें से यूपी में ही 35 लाख घरों का निर्माण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
7 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
8 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
9 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
12 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines