Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तीन सीटों (एक लोकसभा-दो विधानसभा) के लिए हो रहे उपचुनाव (By-Election) के दौरान सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के चाचा और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की सुरक्षा घटा दी गई थी। सरकार के इस आदेश के बाद शिवपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के बारे में कहा कि यही उम्मीद थी।
मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल जीतेंगी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विधायक और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव ने अपनी सुरक्षा Z श्रेणी से घटाकर Y श्रेणी में करने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा से यही उम्मीद थी। अब मेरे कार्यकर्ता और समर्थक लोग मुझे सुरक्षा मुहैया कराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत होगी और भाजपा उम्मीदवार की बड़ी हार होगी।
सुरक्षा विभाग ने जारी किया था आदेश
बता दें कि सोमवार को ही उत्तर प्रदेश पुलिस के सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा था कि विधायक और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव की सुरक्षा Z श्रेणी से घटाकर Y श्रेणी कर दी गई है। बता दें कि यह घोषणा 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ष 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।
आजम खान की भी घटाई थी सुरक्षा
कुछ माह पहले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे आजम खान की सुरक्षा में भी कटौती की गई थी। इसके बाद आजम खान की ओर से खुद की जान को खतरा बताते हुए प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की गई थी। सुरक्षा ने मिलने पर उन्होंने बची हुई सुरक्षा को भी वापस कर दिया था।
Z श्रेणी की सुरक्षा
- कुल 22 जवान होता हैं। (NSG, CRPF, ITBP के जवान शामिल होते हैं)
- मंत्रियों, सांसदों और वीआईपी को दी जाती है।
Y श्रेणी की सुरक्षा
- कुल 6 से 8 जवान शामिल होते हैं। (इनमें 2 कमांडो और बाकी स्थानीय पुलिस कर्मी शामिल होते हैं)
- यह सुरक्षा विधायकों व अन्य को दी जाती है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
20 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
22 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
23 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
23 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines