Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने आरोप लगाया है कि मैनपुरी की पुलिस और प्रशासन गड़बड़ी कर रहे हैं। मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाया था।
शिकायत करने आयोग पहुंचे सपा नेता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को सपा नेता रामगोपाल यादव चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को बताया कि वे मैनपुरी उपचुनाव में हो रही गड़बड़ियों की शिकायत करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की पुलिस गड़बड़ी कर रही है, जिला प्रशासन गड़बड़ी कर रहा है। असली मतदाताओं के बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है
रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। ताकि एजेंट न बनने पाएं। कहा कि मैनपुरी सीडीओ प्रधानों और कोटेदारों को बुलाकर कह रहे हैं कि आपकी पोलिंग पर भाजपा न जीती तो जेल भेज दिए जाओगे। प्रधानी छीन ली जाएगी। कोटेदारों का कोटा निरस्त कर दिया जाएगा। शिकायत के बाद कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि भारत का चुनाव आयोग अब इस मामले का अध्ययन करेगा।
अखिलेश यादव ने भी यूपी चुनाव में लगाए थे आरोप
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुनाव अधिकारियों पर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि चुनाव अधिकारियों ने बड़ी संख्या में उनके वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे हैं। इसके बाद हाल ही में चुनाव आयोग की ओर से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से साक्ष्य मांगे गए थे। इसके अलावा हाल ही में सपा के पांच बड़े नेताओं ने सामूहिक तौर पर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर डीएम और एसएसपी को हटाने की बात कही थी।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
22 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines